Tuesday, October 20th, 2026

पुल से नीचे गिरी कार, भाजपा विधायक विजय रहांगदले के बेटे समेत 7 छात्रों की हुई मौत

 वर्धा
महाराष्ट्र के वर्धा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें भाजपा विधायक विजय रहांगदले का बेटा आविष्कार रहांगदले भी शामिल था। सोमवार को रात 11:30 बजे के करीब वर्धा के सेलसुरा में तेज रफ्तार कार पुल के नीचे जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई। एसपी प्रशांत होल्कर ने बताया कि ये सभी लोग छात्र थे और वर्धा जा रहे थे।

 

#car

Source : Agency

पाठको की राय