बस-कार की आमने सामने की भीषण दुर्घटना में कार चालक की हुई मौत
कोंडागांव
केशकाल थाना क्षेत्र अंर्तगत राष्ट्रीय राजमार्ग 30 ग्राम खालेमुरवेंड में शुक्रवार-शनिवार दरम्यानी रात लगभग 2 बजे बेकाबू नरेश ट्रेवल्स की बस ने विपरीत दिशा से आ रही महिंद्रा एक्सयूवी कार को जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार चालक कृष्णा गर्ग, निवासी महाराष्ट्र की मौके पर ही मौत हो गई है, बस-कार बुरी तरह से छतिग्रस्त होने के कारण कार चालक घण्टो तक कार में ही फंसा रहा। भीषण दुर्घटना की सूचना पर केशकाल एसडीएम, तहसीलदार एवं थाना प्रभारी आनंद सोनी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घण्टों मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया।
केशकाल थाना प्रभारी आनंद सोनी ने बताया कि बस-कार की भीषण टक्कर होने के कारण चालक कार के भीतर ही बुरी तरह से दब गया था। सूचना पर हमारी टीम ने तत्काल मौके पर पंहुचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए केशकाल अस्पताल भेजा गया है। आरोपी बस चालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

पाठको की राय