Tuesday, October 20th, 2026

शार्ट सर्किट के चलते कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

ग्रेटर नोएडा
नोएडा के थाना नॉलेज पार्क में शुक्रवार की रात एक डस्टर कार में आग लग गई। चालक ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई।सूचना पाकर दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई और 20 मिनट तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग के चलते कार पूरी तरह जल चुकी थी। शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण बताया जा रहा है।

सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे के आसपास कार में आग लगने की सूचना मिली थी। जब दमकल टीम पहुंची तो देखा कार (यूपी 16 एवाई 6894) आग की लपटों से घिरी हुई थी।

कार में आग बोनट की ओर से लगी थी। प्राथमिक जांच में आग की वजह शॉट सर्किट बताई जा रही है। गनीमत रही कि गाड़ी लॉक नहीं हुई। चालक की पहचान शुभम सक्सेना हुई है। वह ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में ही रहते हैं। वह ऑफिस से लौट रहे थे।
 

 

#शार्ट सर्किट

Source : Agency

पाठको की राय