Friday, October 23rd, 2026

जगदलपुर में कपड़े की दुकान में आग से कार और बाइक जलकर खाक, आग पर काबू पाने में जुटीं दमकल की टीम

जगदलपुर.

बुधवार की सुबह शहर के मेन रोड स्थित कपड़ा दुकान में अचानक से धुआं निकलता देख लोगों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते आग तेजी से दुकान में फैल गई और दुकान में रखा लाखों रुपये का माल जलकर खाक हो गया। घटना की जानकारी लगते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची आग बुझाने में जुट गई। दमकल की करीब तीन से अधिक गाड़ियों की मदद ली गई। वहीं, आग की लपट बढ़ते ही जा रही थी।

बताया जा रहा है कि शहर के सबसे व्यस्तम मार्ग मेन रोड स्थित सावी साड़ी हाउस में बुधवार की सुबह अचानक से आग लग गई। आग लगने का कारण तो पता नही चला लेकिन आग काफी तेजी से फैली। आग की लपट दूर तक दिखाई दे रही थी। मामले की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस से लेकर यातायात पुलिस भी मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ियों से लेकर बचाव दल मौके पर पहुंचा। घंटो तक आग को बुझाने का सिलसिला जारी रहा। इस घटना के दौरान दुकान के पास खड़ी बाइक के साथ ही कार भी जल गई। वहीं, दमकल की गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 

#clothes shop fire#Jagdalpur

Source : Agency

पाठको की राय