Wednesday, October 21st, 2026

कप्तानी विवाद: विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी, द. अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रहेंगे उपलब्ध

नई दिल्ली
वनडे सीरीज से कप्तानी छिनने के बाद विराट कोहली पहली बार मीडिया से बात कर रहे हैं। उन्होंने बुधवार को वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उन्हें वनडे टीम की कप्तानी से हटाए जाने के बीसीसीआई के फैसले से कोई परेशान नहीं है। उन्होंने कहा, ''सिलेक्शन कमेटी की बैठक से डेढ़ घंटे पहले मुझसे संपर्क किया गया था। यहां चीफ सिलेक्टर ने टेस्ट टीम की चर्चा की और फिर मीटिंग खत्म करने से पहले मुझे बताया गया कि मैं वनडे कप्तान नहीं रहूंगा। मुझे इस बात से कोई परेशानी नहीं थी। लेकिन पहले कोई जानकारी नहीं दी गई थी।'' विराट ने साथी खिलाड़ी और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ जारी कथित तौर पर अनबन को लेकर कहा, ''मेरे और रोहित के बीच में कुछ भी नहीं है। मैं ढाई साल से यही सब बोल कर थक चुका हूं। मैं जो भी चाहूंगा या करूंगा, वो टीम को नीचे करने के लिए नहीं होगा। मेरे और रोहित के बीच में कोई भी प्रॉब्लम नहीं है।”

विराट कोहली ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे। कोहली ने कहा है कि वह शुरू से ही वनडे सीरीज में चयन के लिए उपलब्ध थे और उनके न खेलने की खबरें सरासर गलत थीं। कोहली ने कहा कि उन्होंने किसी तरह का आराम न तो मांगा था और न ही इसके बारे में बीसीसीआई से कोई बात की। कोहली ने कहा कि उनको लेकर पहले भी कई खबरें छपीं, लेकिन वो भी गलत साबित हुई थीं। कोहली ने भारत के लिमिटेड ओवरों के कप्तान के रूप में अपने कार्यकाल पर कहा, ''मैं अपनी जिम्मेदारियों के प्रति हमेशा ईमानदार रहा हूं।'' बता दें कि 8 दिसंबर को साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम के ऐलान के साथ ही विराट से कप्तानी छीनकर रोहित शर्मा को नया कप्तान बनाए जाने का भी ऐलान हुआ था। इसके बाद से ही बीसीसीआई के इस फैसले पर विवाद चल रहा था।

 

 

#Captaincy Controversy

Source : Agency

पाठको की राय