Wednesday, October 21st, 2026

कप्तान जो रूट ने बनाया बल्लेबाजी में रिकार्ड, कर ली गावस्कर और पोंटिंग की बराबरी

नई दिल्ली
आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही बहुचर्चित एशेज सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड को शर्मनाक हार मिली है। ब्रिसबेन टेस्ट में मेजबान आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हराकर 1-0 की बढ़त बनाई। चौथे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी 297 रन पर सिमट गई और आस्ट्रेलिया के सामने महज 20 रन का लक्ष्य रखा। 1 विकेट गंवाकर टीम ने इसे हासिल किया। इस मैच में टीम को भले हार मिली लेकिन इंग्लिश कप्तान जो रूट ने बल्लेबाजी से एक बार फिर रिकार्ड बनाया। पहली पारी में बल्ले से नाकाम रहे रूट ने दूसरी पारी में 89 रन की पारी खेल टीम को पारी की हार से बचाया। इस मैच के दौरान वह इंग्लैंड की तरफ से एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार टाप स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने। इतना ही नहीं ईयर में उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पूर्व आस्ट्रेलियाई दिग्गज की बराबरी भी कर ली।

रूट ने की पोंटिंग और गावस्कर की बराबरी
सबसे ज्यादा बार अपनी टीम की तरफ से एक कैलेंडर ईयर में रन बनाने के मामले में रूट ने पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर की बराबरी की। 10वीं बार इंग्लिश कप्तान एक साल में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। गावस्कर और वेस्टइंडीज के दिग्गज विवि रिचर्ड्स ने भी 10-10 बार ऐसा किया था। बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने के मालमे में रुट ने पूर्व आस्ट्रेलियाई दिग्गज पोंटिंग की बराबरी की। साल 2005 में उन्होंने 1544 रन बनाए थे जबकि 2021 में रुट ने भी इतने ही रन बनाए हैं। 2008 में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा 1656 रन बनाने का रिकार्ड पूर्व साउथ अफ्रीका कप्तान ग्रीम स्मिथ के नाम है। आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने 2012 में 1595 रन बनाए थे और वह इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं।

 

 

#Captain Joe Root

Source : Agency

पाठको की राय