Wednesday, October 21st, 2026

2022 में कांग्रेस के लिए बड़ी मुसीबत होंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह

चंडीगढ़

पंजाब में कांग्रेस की राजनीति ने जिस तरह से बीते समय में करवट ली है उसने सभी को भौचक्का कर दिया है। कुछ अर्सा पहले तक किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि कैप्टन अमरिंदर को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ जाएगा, लेकिन हालात पर निगाह डालें तो लगता है कि खेल अभी बाकी है। फिलहाल सभी की नजरें कैप्टन के अगले कदम पर टिकी हैं।

कैप्टन के ओएसडी रहे नरेंद्र भांबरी ने एक पोस्टर ट्वीट करके कांग्रेस आलाकमान समेत तमाम कांग्रेसियों के दिल की धड़कनें बढ़ा दी है। पोस्टर का शीर्षक है कैप्टन-2022। यानि अमरिंदर हार मानकर घर बैठने के मूड़ में नहीं दिख रहे, लेकिन उनका अगला कदम क्या होगा इसे लेकर फिलहाल अनुमान ही ज्यादा हैं। हालांकि भांबरी के पोस्टर ट्वीट करने के बाद कैप्टन की तरफ से एक बयान जारी किया गया कि वह चुनाव में नवजोत सिद्धू के खिलाफ ताकतवर प्रत्याशी मैदान में उतारेंगे। कैप्टन ने इसमें जिस तरह से गांधी परिवार को आड़े रहा हाथ उससे भी साफ है कि उनकी राह कांग्रेस से इतर है।

भांबरी ने बुधवार की शाम को ही यह ट्वीट किया था और फिर कुछ देर के बाद ही कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से जारी बयान में कहा गया कि वे 2022 के विधानसभा चुनाव में नवजोत सिंद्धू के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार उतारेंगे। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि मैं सिद्धू को सीएम नहीं बनने दूंगा और इसके लिए हरसंभव प्रयास करूंगा। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी पहले ही अमरिंदर सिंह को लेकर सतर्क है और उन पर नजर बनाए हुए हैं। इंडियन एक्सप्रेस ने कांग्रेस सूत्र के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा, 'ये रिपोर्ट्स भी चल रही हैं कि कैप्टन अमरिंदर सिंह 2 अक्टूबर को बड़ा ऐलान कर सकते हैं।'

 

#कैप्टन अमरिंदर सिंह

Source : Agency

पाठको की राय