Tuesday, October 20th, 2026

राजधानीवासियों को भोपाल-पुणे और कोलकाता एवं गोवा फ्लाइट के लिए अभी इंतजार


भोपाल

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से अनुमति मिलने के बाद भी भोपाल से कुछ बडे शहरों की उड़ानें शुरू नहीं हो पा रही हैं। इस बार  विंटर शेडयूल में शामिल की गई कोलकाता एवं गोवा उड़ान अभी तक प्रारंभ नहीं हो सकी है। एयर इंडिया की पुणे उडान के लिए भी अभी यात्रियों को इंतजार करना होगा। 30 अक्टूबर से लागू हुए सर्दियों की समय सारणी में इंडिगो की उदयपुर उडान ही शुरू हो सकी है। यह उड़ान भी रायपुर उड़ान के फेरे कम करके शुरू की गई है। अब रायपुर उड़ान सप्ताह में चार दिन एवं उदयपुर उड़ान तीन दिन संचालित हो रही है। तीन साल पहले बंद की गई कोलकाता एवं लखनऊ उड़ान फिर से प्रारंभ करने की जरूरत महसूस की जा रही है, लेकिन कंपनी अभी तक निर्णय नहीं ले सकी।

पुणे नहीं दिल्ली, मुंबई उड़ान शुरू होगी
एयर इंडिया ने पांच माह पहले भोपाल से पुणे तक सीधी उड़ान अचानक बंद कर दी। इस उड़ान को 80 फीसद तक पैसेंजर लोड मिल रहा था। आइटी प्रोफेशनल्स एवं छात्रों के लिए यह उड़ान बहुत सुविधाजनक थी। एयर इंडिया के फैसले से यात्रियों से लेकर विशेषज्ञ तक हैरान रह गए। यात्रियों ने विरोध भी दर्ज कराया।

 

#Kolkata and Goa flights

Source : Agency

पाठको की राय