Monday, October 26th, 2026

मतगणना स्थल पर उम्मीदवार, प्रतिनिधि नहीं ले जा पाएंगे मोबाइल

भोपाल
नगरीय निकाय चुनावों में मतगणना के दौरान गोपनीयता भंग होने से रोकने के लिए मतगणना भवन और परिसर में मोबाइल फोन का उपयोग पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।  उम्मीदवार और उसके प्रतिनिधि भी मतगणना परिसर में मोबाइल लेकर नहीं जा पाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस पर रोक लगा दी है।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राकेश सिंह ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए है कि नगरीय निकाय के आम और उपचुनावों की मतगणना के दौरान फोन का उपयोग मतगणना कार्य में बाधक होता है। इससे मतगणना कार्य की गोपनीयता भी भंग होने की संभावना बनी रहती है। इसलिए आयोग ने मतगणना परिसर और भवन में मोबाइल फोन के उपयोग को पूर्णत: प्रतिबंधित कर दिया है। निर्वाचन पर्यवेक्षण हेतु आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे ताकि वे सतत संपर्क में बने रहे। उम्मीदवार और उनके प्रतिनिधि, गणन अभिकर्ता भी मतगणना स्थल पर मोबाइल लेकर आते है तो उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाए।

 

Source : Agency

पाठको की राय