Tuesday, October 20th, 2026

कनाडा ने अमेरिका को 1957 के बाद पहली बार उसकी धरती पर हराया

कन्सास सिटी
कनाडा ने अमेरिका की रक्षा पंक्ति की गलतियों का फायदा उठाकर यहां मैत्री फुटबॉल मैच में 2-1 से जीत दर्ज की। कनाडा की यह 1957 के बाद अमेरिका के खिलाफ उसकी धरती पर पहली जीत है। उसने पिछले 99 वर्ष और 27 मैच में अमेरिका के खिलाफ उसकी धरती पर केवल दूसरी जीत हासिल की।

कनाडा की तरफ से जैकब शेफ़ेलबर्ग और जोनाथन डेविड ने पहले हाफ में गोल किए। अमेरिका की तरफ से एकमात्र गोल लुका डे ला टोरे ने 66वें मिनट में एडन मॉरिस के पास पर किया जो अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में उनका पहला गोल भी है। इससे पहले कनाडा ने छह जुलाई 1957 को विश्व कप क्वालीफायर के सेंट लुई में खेले गए मैच में अमेरिका को 3-2 से हराया था। कनाडा की टीम इससे पहले अमेरिका को पिछले 23 मैच में नहीं हरा पाई थी।

 

 

 

#Canada

Source : Agency

पाठको की राय