Wednesday, October 21st, 2026

द कश्मीर फाइल्स के बहाने बिगाड़ा जा सकता है माहौल? दिल्ली में भी अलर्ट

नई दिल्ली
द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर कर्नाटक में विरोध के बाद अब दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच में भी पुलिस को सतर्क रहने के लिए कहा है। स्पेशल सेल ब्रांच की तरफ से एक पत्र लिख गया है। इस पत्र में ऐसे क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा करने को कहा गया है जहां पर दोनों समुदाय के लोग रहते हैं। वहां पर खासतौर से महिला पुलिसकर्मी, पीसीआर और ट्रैफिक पुलिस के जवानों को भी तैनात करने को कहा गया है। इसके बाद कई इलाकों में सिनेमा थिएटर के आसपास पुलिस की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्पेशल सेल ब्रांच की तरफ से लिखे पत्र में कहा गया है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी जिलों में कानून व्यवस्था को मजबूत करना आवश्यक है।

 

#Can the atmosphere

Source : Agency

पाठको की राय