Sunday, October 25th, 2026

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी में एनटीटीएफ गोलमुरी के 15 छात्रों का कैंपस सलेक्शन

जमशेदपुर
मेहनत की चाबी से ही सफलता का ताला खुलता है। इसे सिद्ध कर दिखाया  एनटीटीएफ के आर डी टाटा टेक्निकल सेंटर गोलमुरी के छात्रों ने। एनटीटीएफ आर डी टाटा टेक्निकल सेंटर गोलमुरी मे हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आदित्य बिरला)कंपनी द्वारा कैंपस सिलेक्शन किया गया,जिसमे 15छात्रों को विभिन्न पदों के लिए चुना गया। सर्वप्रथम कंपनी द्वारा रिटन टेस्ट जिसमें टूल एंड डाई के 40छात्रों ने हिस्सा लिया उसमें से 15 छात्रों को को चुना गया, फिर इंटरव्यू राउंड के साथ छात्रों की व्यक्तिगत प्रतिभा को परखा गया।उपर्युक्त परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए 15छात्रों को एक मल्टी-ब्रांड कंपनी हिंडोलको इंडस्ट्रीज (आदित्य बिरला ग्रुप )द्वारा चयनित किया गया। छात्रों की सफलता एवं मेहनत से पूरा संस्थान गौरवान्वित है।

हिंडोलको कंपनी ने एनटीटीएफ के टूल एंड डाई ब्रांच के 15छात्रों जिसमे आशीष कुमार महतो,अमन कुमार पांडे,नीरज मिंज,राहुल कुमार वर्मा, आलोक सिंह,शैलेश कुमार, धीरज कुमार,मोहम्मद जुनैद आलम,नीरज शर्मा,ज़ीशान अहमद खान, रोशनी यादव राहिल अदनान,निधि कुमारी,रोहित कुमार वर्मा, शुभम तिवारी को 3 लाख के पैकेज पर लॉक किया गया। सभी चयनित छात्र बैच 2019-22 के फाइनल ईयर के हैं।प्राचार्य प्रीता जॉन ने सभी छात्रों को उनके उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी।सभी प्रशिक्षक गण छात्रों के परिश्रम एवं सफलता से अत्यंत ही गौरान्वित महसूस कर रहे हैं।इसमे संस्थान के प्लेसमेंट पदाधिकारी पंकज सिंह एवं नेहा ने सहयोग किया।पंकज गुप्ता,लक्षण सोरेन,नकुल,अजित,रवि, रमेश राय,आशीष,अयान, एवं अन्य प्रशिक्षक गण ने भी शुभकामनाये दी।प्रशाशनिक अधिकारी वरुण कुमार ने भी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

#Campus selection

Source : Agency

पाठको की राय