Sunday, October 25th, 2026

नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान जारी

पटना 
कोरोना के कहर के बीच नक्सल विरोधी अभियान में लगे सुरक्षाबल अपनी ड्यूटी पर डटे हैं। महामारी को लेकर एहतियात जरूर बरती जा रही है पर नक्सलियों के खिलाफ उनका अभियान पूरे दमखम के साथ जारी है। बिहार-झारखंड की सीमा पर सुरक्षा बल उसी तत्परता से ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं जैसे पहले से देते आए हैं। कोरोना का बढ़ता प्रकोप उनके रास्ते आड़े नहीं आ रहा।  

 कोरोना में जहां हर चीज की रफ्तार थम सी गई है वहीं सुरक्षाबलों के अभियान पर कोई फर्क नहीं आया है। नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सीआरपीएफ, कोबरा, एसएसबी बिहार पुलिस के साथ कार्रवाई में जुटी है। एसटीएफ भी मोर्चे पर मुस्तैद है। नक्सल विरोधी अभियान से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सुरक्षाबल नक्सल विरोधी अभियान को मजबूती से अंजाम दे रहे हैं। किसी तरह की कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही है। जो जवान छुट्टी से लौट रहे हैं उनका कोरोना टेस्ट भी कराया जा रहा है। जरूरत के मुताबिक कवारंटीन करने की भी व्यवस्था है। 
 

 

#नक्सलियों

Source : Agency

पाठको की राय