Saturday, October 24th, 2026

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए बस्तर ब्लॉक में 16 से चलेगा अभियान

जगदलपुर
बस्तर विकासखण्ड आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 16 मई से अभियान चलाया जाएगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास ने बताया कि रोस्टर चार्ट के अनुसार आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य च्वाईस केंद्रों के माध्यम से किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के सभी मैदानी अमले के साथ ही पंचायत के कर्मचारियों को भी इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने तथा कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराने के लिए निर्देश दिया गया है, ताकि हर छूटे हुए व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनाया जा सके।

 

#Ayushman card

Source : Agency

पाठको की राय