Friday, October 23rd, 2026

सुरक्षाकर्मी के प्रशिक्षण-नियोजन हेतु शिविर का आयोजन 10 से 21 तक

जगदलपुर
जिले के युवाओं को सुरक्षाकर्मी के पद के लिए कौशल प्रशिक्षण-नियोजन करने के लए भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली एवं एसआईएस इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में इच्छुक युवाओं का चयन किया जाना है। जिसके लिए 10 सितम्बर को जनपद पंचायत बास्तानार, 12 सितम्बर जनपद पंचायत दरभा, 13 सितम्बर को जनपद पंचायत लोहण्डीगुड़ा, 14 सितम्बर को जनपद पंचायत तोकापाल, 16 सितम्बर को जनपद पंचायत जगदलपुर, 19 सितम्बर को बकावंड, 20 सितम्बर को जनपद पंचायत बस्तर और 21 सितम्बर को लाईवलीहुड कॉलेज जगदलपुर में प्रात: 10 से शाम 5 बजे तक प्लेसमेंट •ैम्प का आयोजन किया गया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय