Saturday, October 24th, 2026

आया था रेप करने, महिला ने काटा प्राइवेट पार्ट, बिहार में सनसनीखेज वारदात

बांका
 बिहार के बांका जिले में एक महिला ने रेपिस्ट के प्राइवेट पार्ट को काट दिया। आरोपों में मुताबिक उसने देर रात घर में घुस कर महिला से बलात्कार किया था। गुस्साई महिला ने उस व्यक्ति के गुप्तांग को ही काट दिया। पीड़िता के मुताबिक उसने उसके साथ तब बलात्कार किया, जब उसका पति बाहर था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने कहा कि 20 साल की महिला शुक्रवार रात अपने घर में सो रही थी, तब 27 साल का आरोपी छत की तरफ से उसके घर में घुस आया और उसके साथ बलात्कार किया।


ब्लेड से काटा रेपिस्ट का प्राइवेट पार्ट


शुरू में महिला ने विरोध किया लेकिन उसे रोकने में असमर्थ होने पर, उसने पास में रखा एक शेविंग ब्लेड उठाया और उसके गुप्तांग पर हमला कर दिया। इससे उसका गप्तांग आंशिक रूप से कट गया। जब वो दर्द से कराह रहा था तो महिला उसके चंगुल से छूट गई और शोर मचाने लगी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी भाग चुका था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने पुलिस को बताया कि वो बिस्तर पर जाते समय छत का दरवाजा अंदर से बंद करना भूल गई थी।

आरोपी गिरफ्तार, अस्पताल में भर्ती

बांका टाउन के SHO शंभू यादव ने शनिवार को बताया कि आत्मरक्षा में आदमी के गुप्तांगों को आंशिक रूप से काट दिया गया। हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बलात्कार पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया।


पटना में गर्लफ्रेंड ने काटी थी बॉयफ्रेंड का गुप्तांग

पिछले महीने इसी तरह की एक घटना में एक लड़की ने पटना के एक होटल में छत्तीसगढ़ में तैनात अपने प्रेमी सीआरपीएफ जवान का गुप्तांग काट दिया था। ये घटना तब हुई, जब उसे पता चला कि उसके प्रेमी की शादी किसी दूसरी लड़की के साथ तय हो गई है। पुलिस के मुताबिक, लड़की ने अपने प्रेमी को किसी बहाने से शहर के एक होटल में बुलाया था। जब लड़के ने ये कहते हुए अपनी शादी रद्द करने से इनकार कर दिया कि उसे परिवार के फैसले का पालन करना होगा। इससे गुस्साई लड़की ने उसका गुप्तांग काट दिया। पुलिस ने कहा कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है क्योंकि उसका गुप्तांग लगभग 60 प्रतिशत कट गया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय