Sunday, October 25th, 2026

घर पर अकेली हूं कहकर बुलाया और कर दिया कांड

अहमदाबाद
गुजरात के अहमदाबाद में हनीट्रैप का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक चैटिंग ऐप पर युवक को एक महिला से दोस्ती हुई। दोनों की फोन पर भी बात होने लगी। कुछ दिन बाद अचानक महिला का फोन आया कि पति घर से बाहर गया है वह घर आ जाए। युवक महिला के घर पहुंचा और दोनों ने बेडरूम में सेक्स किया। हालांकि, इसके तुरंत बाद उसे जाल में फंसने का तब अहसास हुआ जब अचानक वहां दो लोग आ गए और उसे रेप के आरोप में फंसाने की धमकी देकर 5 लाख रुपए की मांग की। उसने 2.70 लाख रुपए दे भी दिए। लेकिन और ज्यादा डिमांड करने के बाद युवक ने चंद्रखेडा पुलिस को शिकायत दी है।  

अहमदाबाद के असरवा में दुकान चलाने वाला 30 वर्षीय पीड़ित अंबावडी इलाके का रहने वाला है। कुछ दिन पहले Kawek-Kawek ऐप पर उसकी कविता नाम की एक महिला से दोस्ती हुई। बाद में दोनों की इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर भी बातचीत होने लगी। कुछ दिन पहले कविता ने उसे अपने घर का लोकेशन भेजा और युवक को अपने घर बुलाया। युवक उसके घर गया और कॉफी पीकर लौटा। इसके कुछ दिन बाद कविता ने उसे कहा, ''कल मेरे पति सूरत जा रहे हैं। मैं घर में अकेली रहूंगी। मैं तुम से मिलना चाहती हूं।'' महिला के झांसे में आकर युवक उससे मिलने चला गया।

दोनों ने कुछ देर बैठकर बातचीत की। इस बीच खुद को कविता बताने वाली महिला ने दरवाजा बंद कर दिया और युवक को बेडरूम में ले गई। उसने अपने कपड़े उतार दिए और लड़के को अपने साथ सेक्स करने को कहा। दोनों ने संबंध बनाया। इस दौरान वहां अचानक दो लोग आ गए और लड़के को पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने उसे रेप केस में फंसाने की धमकी दी। तभी एक तीसरा शख्स भी आया जिसने अपना नाम रमेश बताते हुए खुद को वकील बताया। उन्होंने युवक का मोबाइल फोन ले लिया और 5 लाख रुपए ट्रांसफर करने को कहा।   

युवक ने जब कहा कि उसके पास 5 लाख रुपए नहीं हैं तो उन्होंने फिलहाल 70 हजार रुपए देने को कहा और किश्तों में रकम की मांग की। पीड़ित ने 70 हजार रुपए दे दिए। 2.70 लाख रुपए देने के बाद भी जब वे लोग पैसों की डिमांड करते रहे तो पीड़ित ने पुलिस को जाकर शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।  

 

 

#Called

Source : Agency

पाठको की राय