Sunday, October 25th, 2026

लोकवाणी में मुख्यमंत्री से बातचीत करने आज और कल करें फोन

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार जिला स्तर पर विशेष रणनीति से विकास की नई राह विषय पर बातचीत करेंगे। इस संबंध में इच्छुक व्यक्ति आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502 या 2430503 पर आज एवं 27 अगस्त को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकॉर्ड करा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 21 वीं कड़ी का प्रसारण 12 सितंबर रविवार को होगा। इसका प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय