Sunday, October 25th, 2026

कलकत्ता HC ने भाजपा कार्यकर्ता के शव का DNA टेस्ट का दिया आदेश

कोलकाता
कलकत्ता हाई कोर्ट ने मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ता अभिजीत सरकार के शव का डीएनए टेस्ट कराने का आदेश दिया है। हाई कोर्ट यह आदेश तब आया है जब उनके भाई बिस्वजीत सरकार कथित तौर पर शव की पहचान नहीं कर सके। चुनाव बाद हुई कथित हिंसा के मामलों में आदेश पारित करते हुए, हाई कोर्ट ने कहा कि नमूने कमांड अस्पताल में एकत्र किए जाएंगे और विश्लेषण के लिए सीएफएसएल कोलकाता भेजे जाएंगे। 

जांच रिपोर्ट सात दिनों के भीतर हाई कोर्ट को प्रस्तुत करनी होगी। इससे पहले हाई कोर्ट ने बीजेपी कार्यकर्ताओं अभिजीत सरकार के शव का दूसरी बार परीक्षण करने को कहा था। कलकत्ता हाई कोर्ट ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की जांच को भी 13 जुलाई तक के लिए आगे बढ़ा दिया है।

बता दें कि 2 मई को विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से विभिन्न स्थानों पर हिंसा की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिसके बाद गृह मंत्रालय द्वारा प्रतिनियुक्त चार सदस्यीय टीम ने चुनाव के बाद हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा किया। इसके अलावा राज्य के राज्यपाल जगदीप धनखड़ भी हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किए थे। दौरे के बाद उन्होंने राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा था।

 

#कलकत्ता HC

Source : Agency

पाठको की राय