Thursday, October 22nd, 2026

उज्ज्वला योजना पर कैबिनेट के फैसले से लाभार्थियों को बहुत मदद मिलेगी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

नई दिल्ली
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने  कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत दी जाने वाली सब्सिडी की अवधि बढ़ाए जाने से लाभार्थियों को काफी मदद मिलेगी और खाना पकाने के स्वच्छ ईंधन की दिशा में कदम आगे बढ़ेंगे।

सरकार ने  प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत 200 रुपये प्रति एलपीजी सिलेंडर सब्सिडी एक साल के लिये बढ़ा दी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों के दाम अधिक होने के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। इस पहल से 9.6 करोड़ परिवारों को लाभ होगा।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से संबंधित कैबिनेट के फैसले से लाभार्थियों को काफी मदद मिलेगी और खाना पकाने के स्वच्छ ईंधन की दिशा में कदम आगे बढ़ेंगे।’’

प्रधानमंत्री ने कच्चे जूट के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे किसान और सशक्त होंगे।

सरकार ने  2023-24 सत्र के लिए कच्चे जूट के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 300 रुपये बढ़ाकर 5,050 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया।

 

 

#ujjwala

Source : Agency

पाठको की राय