Monday, October 19th, 2026

लुधियाना में कैबिनेट मंत्री आशु ने किया आधे अधूरे रेलवे अंडरब्रिज का ट्रायल रन

लुधियाना
पंजाब के कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने नए साल के पहले दिन आधे अधूरे रेलवे अंडर ब्रिज का ट्रायल रन किया। इस दाैरान मंत्री आशु, मेयर बलकार सिंह संधू और कमिश्नर ने रिबन काट कर उद्घाटन किया। सुबह आठ से शाम को पांच बजे तक कुछ दिन के लिए आरयूबी पार्ट-2 का एक हिस्सा खोला गया है। कंपनी के इंजीनियरों की मानें तो अभी डेढ़ से दो महीने का काम बाकी है। इसके बाद ही इसे पूरी तरह से खाेल दिया जाएगा।

वाहन चालकाें काे मिलेगी राहत
रेलवे अंडर ब्रिज का काम पूरा हाेने से लाखाें वाहन चालकाें काे राहत मिलेगी। इस पर 124 करोड़ रुपये खर्च हाेने की संभावना है। गाैरतलब है कि चुनावी साल में कई प्रोजेक्ट ऐसे हैं जिनका काम पूरा होगा और यह लोगों को सौंप दिए जाएंगे। इससे लोगों को सुविधा मिलेगी और राह आसान होगी।

पक्खोवाल रोड पर लगा रहता है भारी जाम
पक्खोवाल रोड पर भारी ट्रैफिक रहता है। रेलवे फाटक के कारण समस्या विकराल हो जाती है। 124 करोड़ रुपये से यहां दो आरयूबी (रेलवे अंडर ब्रिज) और एक आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज) बनाया जा रहा है। आरओबी व आरयूबी की डेडलाइन फरवरी 2022 है। मार्च तक इसका काम पूरा हो जाएगा और आवाजाही शुरू हो जाएगी। एक आरओबी हीरो बेकरी चौक तक और दूसरा पक्खोवाल रोड से सराभा नगर स्थित सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल तक बनाया जा रहा है। इसके अलावा सरकार की काेशिश रहेगी कि चुनावी साल में सभी प्राेजक्ट पूरे हाे जाएं

 

 

#Cabinet minister Ashu

Source : Agency

पाठको की राय