Cabinet Meeting: केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे अध्यक्षता
नई दिल्ली.
रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता के लिए भाजपा मुख्यालय पहुंच गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी बैठक में मौजूद हैं। माना जा रहा है कि यह उनके दूसरे कार्यकाल की मंत्रिपरिषद के साथ अंतिम बैठक होगी। प्रधानमंत्री प्रमुख नीतिगत व शासन से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए समय-समय पर संपूर्ण मंत्रिपरिषद की बैठकें करते रहे हैं, लेकिन रविवार को होने वाली बैठक अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक रूप से अहम है।
निर्वाचन आयोग अगले कुछ दिनों में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है।बैठक चाणक्यपुरी डिप्लोमैटिक एन्क्लेव में सुषमा स्वराज भवन में होगी। बैठक में सरकार के प्रदर्शन समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की जा सकती है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने अपनी विकास योजनाओं के दम पर मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने का विश्वास व्यक्त किया है।
#Prime Minister#Narendra Modi#presiding the meeting#Union Council of Ministers begins

पाठको की राय