Thursday, October 22nd, 2026

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग हिल स्टेशन पर सिंध नदी में गिरी कैब, 6 टूरिस्ट लापता

श्रीनगर
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग हिल स्टेशन पर रविवार को एक यात्री वाहन नदी में गिर गया। इसके बाद उसमें सवार नौ लोगों में से तीन लोगों को बचा लिया गया, जबकि छह लापता हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गगनगीर में एक टवेरा टैक्सी चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर तेज गति से बहती सिंध नदी में जा गिरी। हादसे में बचाए गए तीनी यात्रियों को गुंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया गया है।

पुलिस, 34 असम राइफल्स, ग्रामीण यातायात पुलिस, नागरिक प्रशासन, स्थानीय लोग, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के जवान मौके पर लापता लोगों को बचाने के प्रयास में लगे हुए हैं।

 

#टवेरा टैक्सी चालक

Source : Agency

पाठको की राय