Monday, October 19th, 2026

CA-LLB 5वें सेमेस्टर की परीक्षाएं एक साथ, स्टूडेंट्स हो रहे परेशान


भोपाल

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की एलएलबी के पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 26 दिसंबर से शुरू हो रही हैं, जो 4 जनवरी तक चलेंगी। परीक्षा का समय दोपहर 2 से 5 बजे तक रहेगा। इसी बीच सीए का एग्जाम भी है। सीए की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों ने बीयू को पत्र लिखकर तारीख बढ़ाने की मांग की है। स्टेट लॉ कालेज की प्राचार्य ने कुलपति को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि एलएलबी की परीक्षाएं भी उनकी प्रथमिकता है और विद्यार्थी सीए की परीक्षा भी नहीं छोड़ सकते। दोनों परीक्षाओं का समय भी एक जैसा है। उन्होंने कहा कि परीक्षा की तारीख नहीं बढ़ाने पर 200 से अधिक विद्यार्थियों के भविष्य खराब हो सकता है। इसलिये परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम जारी किया जाए, ताकि विद्यार्थी दोनों परीक्षाओं में शामिल हो सकें।

 

Source : Agency

पाठको की राय