Wednesday, October 21st, 2026

जिले के पड़ाव चाौक में निर्मित व्यवसायिक परिसर स्थित 14 दुकानों में संचालित होगी सी-मार्ट

मुंगेली
जिले में महिला स्व सहायता समूहों को अपने उत्पादों की विक्रय हेतु अन्यत्र जाना नहीं पडेगा। वे अपने उत्पादों को आधुनिक शोरूम की तरह स्थापित सी-मार्ट में विक्रय कर सकेंगे। इस हेतु उन्हे जिला मुख्यालय के पड़ाव चाौक में निर्मित व्यवसायिक परिसर स्थित 14 दुकानों को आधुनिक शो-रूम की तरह सी-मार्ट के रूप में विकसित किया जा रहा है। इससे स्व सहायता समूह की महिलाओं को अपने उत्पादों को विक्रय के लिए बाजार उपलब्ध होगा। कलेक्टर अजीत वसंत कल 09 फरवरी को जिला मुख्यालय के पड़ाव  चाौक  निर्मित व्यवसायिक परिसर पहुॅचकर वहाॅ आधुनिक शो-रूम के तरह बनाये जा रहे सी-मार्ट का निरीक्षण किया।  इस अवसर पर उन्होने कहा कि सी मार्ट की संचालन से महिला स्वसहायता समूहों को एक सुव्यवस्थित बाजार उपलब्ध होगा।

इसके माध्यम से वे अपने उत्पादों का उचित मूल्य पर विक्रय कर सकेंगे। इसी तरह उन्होने उत्पादों की प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, ब्रांडिंग, वित्तीय व्यवस्था,उत्पादों की निर्माण क्षमता आदि के संबंध में संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर मुंगेली नगर पालिका के अध्यक्ष हेमेन्द्र गोस्वामी, संयुक्त कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल, मुंगेली अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमित कुमार, उद्योग एवं व्यापार विभाग के महाप्रबंधक चंद्रदेव प्रसाद, नगर पालिका परिषद मुंगेली के मुख्य नगर पालिका अधिकारी जेपी सिंह उपस्थित थे।

 

#C-Mart

Source : Agency

पाठको की राय