Sunday, October 25th, 2026

11 लाख से ज्यादा खर्च करके इंसान से बन गया कुत्ता, गले में पट्टा बांध करता है सैर

नई दिल्ली
एक जापानी शख्स ने खुद को कुत्ते में बदल लिया है। टोको के नाम से मशहूर, ह्यूमन डॉग बनने की परिवर्तन प्रक्रिया में उसे दो मिलियन येन (11 लाख रुपये से ज्यादा) का खर्च आया। जापानी कंपनी जेपेट, जो टीवी विज्ञापनों और फिल्मों के लिए कॉस्ट्यूम्स बनाती है, ने आदमी के लिए रियल कुत्ते की पोशाक बनाई है और इसमें उन्हें 40 दिन लगे। कंपनी बॉडी सूट, 3-डी मॉडल आदि बनाने में माहिर है।

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, "यह चार पैरों पर चलने वाले असली कुत्ते जैसा दिखता है।" शख्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर 'आई वांट टू बी एन एनिमल' नाम से एक वीडियो अपलोड किया है। चैनल के 31,000 से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं और वीडियो को एक मिलियन से अधिक बार देखा गया है। वीडियो एक साल पहले शूट किया गया था लेकिन हाल ही में अपलोड किया गया है। इसे जर्मन टीवी स्टेशन आरटीएल द्वारा एक साक्षात्कार के हिस्से के रूप में शूट किया गया था।

वीडियो के शुरुआत में लिखे गए सबटाइटल में शख्स ने कहा, ''मेरा बचपन से ही सपना था कि जानवर बनूं।'' वीडियो में टोको को गले में पट्टा डालकर सैर के लिए ले जाते हुए देखा जा सकता है। कुत्ता पार्क में अन्य कुत्तों को सूंघता है और जानवरों की तरह फर्श पर लोटता भी है। पिछले साल, टोको ने 'डेली मेल' से बातचीत की और बताया कि उसने मानव कुत्ता बनने का फैसला क्यों किया।

शख्स ने कहा था, "मैं नहीं चाहता कि मेरे शौक के बारे में पता चले, खासकर उन लोगों को जिनके साथ मैं काम करता हूं।" उसने कहा, ''उन्हें लगता है कि यह अजीब है कि मैं कुत्ता बनना चाहता हूं। इसी कारण से मैं अपना असली चेहरा नहीं दिखा सकता।'' वहीं, 'मिरर' के साथ एक अलग साक्षात्कार में उसने कहा, "मैं शायद ही कभी अपने दोस्तों को बताता हूं क्योंकि मुझे डर है कि वे सोचेंगे कि मैं अजीब हूं।" उसने कबूल किया, "मेरे दोस्त और परिवार यह जानकर बहुत आश्चर्यचकित थे कि मैं एक जानवर बन गया।"

 

 

#इंसान से बन गया कुत्ता

Source : Agency

पाठको की राय