Thursday, October 22nd, 2026

आज रिपोर्ट कार्ड जारी कर CM योगी बताएंगे  डबल इंजन सरकार से UP को कितना हुआ फायदा

लखनऊ 
आत्मनिर्भर यूपी की नींव तैयार कर राज्य को सक्षम व समर्थ बनाने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साढ़े चार वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है। वर्षगांठ के विशेष मौके पर रविवार को वह अब तक सफर में हासिल उपलब्धियों को साझा करेंगे साथ ही अब तक की बतौर मुख्यमंत्री अपनी यात्रा पर भी चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री ने रविवार को अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों संग लोकभवन में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।

डबल इंजन की सरकार

केंद्र और राज्य में एक ही दल की सरकार होने का सीधा फायदा आमजन को मिला है। 2017 में योगी सरकार के गठन के बाद केंद्र सरकार के साथ राज्य की शानदार ‘बॉन्डिंग’ देखने को मिली। नतीजतन, आज पीएम किसान योजना हो, स्वच्छ भारत मिशन हो, उज्ज्वला और उजाला योजना हो अथवा खाद्यान्न उत्पादन, उत्तर प्रदेश सभी में शीर्ष स्थान पर है।

चार साल में एक भी दंगा नहीं

आए दिन साम्प्रदायिक दंगों की चपेट में रहने वाले उत्तर प्रदेश के लिए साढ़े चार वर्षों में एक बड़ी उपलब्धि ‘दंगा मुक्त उत्तर प्रदेश’ की कल्पना को साकार करना रहा। सीएम योगी की अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का ही नतीजा है कि अलग-अलग मौकों पर विपक्षी दल भी यूपी की चुस्त-दुरुस्त कानून व्यवस्था की सराहना करते रहे हैं। बीते 54 महीनों में एक भी साम्प्रदायिक दंगा नहीं हुआ।

 बालिकाओं का जन्म से सम्मान, उनकी सुरक्षा, रोजगार के लिए मौके और उनके आत्मसम्मान के लिए राज्य सरकार ने कई तरह की योजनाएं चलाईं। नारी शक्ति को सम्मान और सुरक्षा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते वर्ष मिशन शक्ति की शुरुआत की और अब इसका तीसरा चरण चल रहा है।  अब तक सरकार मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से 9.36 लाख बेटियों को लाभांवित कर चुकी है। 
उच्च शिक्षा में बालिकाओं की निशुल्क पढ़ाई भी राज्य सरकार का तोहफा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 1.52 लाख से अधिक कन्याओं का विवाह करवाया गया। 1.67 करोड़ महिलाओं को लकड़ी के धुएं से निजात मिली और उन्हें उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त कनेक्शन दिया गया। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में 40 लाख माताएं लाभांवित हुईं।

 

#CM योगी

Source : Agency

पाठको की राय