Wednesday, October 21st, 2026

J&K में उपचुनाव का बिगुल! बडगाम और नगरोटा विधानसभा सीटों के लिए नामांकन शुरू

जम्मू-कश्मीर 
भारत के चुनाव आयोग ने सोमवार को बडगाम और नगरोटा विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही इन दोनों सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवार 20 अक्टूबर तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 22 अक्टूबर को होगी। नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 24 अक्टूबर तय की गई है। इन दोनों सीटों पर मतदान 11 नवंबर को होगा और वोटों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी। 

 

#Budgam-Nagrota

Source : Agency

पाठको की राय