Tuesday, October 20th, 2026

उपचुनाव : आदिवासी अधिकार यात्रा निकाली जाएगी, कमलनाथ पहुंचेंगे बड़वानी

बड़वानी
खंडवा लोकसभा और आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित जोबट विधानसभा में होने वाले उपचुनाव से पहले कांग्रेस मालवा और निमाड़ के आदिवासियों को साधाने में जुटने जा रही है। इस क्रम में 6 सितम्बर को कमलनाथ बड़वानी पहुंच रहे हैं, जहां से वे आदिवासी अधिकार यात्रा की शुरूआत करेंगे। आदिवासी अधिकार यात्रा की शुरूआत बड़वानी से होगी, इसके बाद यह अलीराजपुर जिले में जाएगी। इस जिले की जोबट विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। यहां से विधायक रही कलावती भूरिया के निधन से यह सीट खाली हुई है। यहां के यात्रा होते हुए खरगौन, खंडवा, धार आदि जिलों में भी जाएगी। खंडवा और खरगौन जिले का अधिकांश क्षेत्र खंडवा लोकसभा में आता है। खंडवा सीट नंद कुमार सिंह चौहान के निधन से खाली हुई है। यहां पर भी उपचुनाव होना है।

इस यात्रा के प्रभारी पूर्व मंत्री बाला बच्चन को बनाया गया है, जबकि समन्यवक विजय लक्ष्मी साधो बनाई गई है। बड़वानी में इस यात्रा को अंतिम रूप देने के लिए 31 अगस्त को बैठक भी बुलाई गई है। बैठक में आसपास के जिलों के विधायक भी शामिल होंगे। बाला बच्चन ने बताया कि इस क्षेत्र में आदिवासियों के साथ लगातार अन्याय किया जा रहा है। अफसर भी आदिवासी जनप्रतिनिधियों का अपमान कर रहे हैं। ऐसे में आदिवासियों के अधिकार सुरक्षित रखने के लिए कांग्रेस यह यात्रा निकाल रही है।

 

#election

Source : Agency

पाठको की राय