Thursday, October 22nd, 2026

उपचुनाव: मतदाताओं को चिप्स, समोसे देकर प्रभावित करने में जुटा राजनीतिक दल

भोपाल
उपचुनाव में तीन हजार 67 पोलिंग बूथ के मतदाताओं को प्रभावित करने प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता कोई मौका नहीं छोड़ रहे। आमतौर पर एयरकूल्ड वाहनों में सवारी के दौरान सड़क पर गुजरने के दौरान फुटपाथ पर दुकानें लगाकर बैठने वालों को नजर अंदाज करने वाले नेता इन दिनों न सिर्फ उनके पास रुकते हैं बल्कि उनसे हाल चाल पूछकर उनके द्वारा बेची जाने वाली सामग्री भी खरीद रहे हैं। इसके अलावा गांवों में चौपाल लगाने, कमरा बंद बैठकें करने और पंगत और टेबल पर साथ भोजन करने का दौर भी तेजी से चल रहा है।

पिछले दिनों प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी कि उन्होंने खंडवा जाते समय एक दुकान पर केले की चिप्स को बनते देख गाड़ी रुकवाई। गाड़ी से उतरते ही चिप्स बनाती महिला से चर्चा की। साथ मे भाजपा सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन, जगदीश पांचाल के साथ स्वादिष्ट चिप्स का स्वाद लिया।

भाजपा कल उपचुनाव वाले सभी मंडलों में जनसंघ का स्थापना दिवस मनाएगी। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों, प्रमुख बाजारों और चौक चौराहों पर महिला मोर्चा की ओर से कमल रंगोली और 51 कमल दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे। भारतीय जनसंघ के 70 वें स्थापना दिवस को भारतीय जनता पार्टी उत्सव के रूप में दीपक से कमल तक थीम पर कार्यक्रम आयोजित करेगी।

 

 

#By-election

Source : Agency

पाठको की राय