Sunday, October 25th, 2026

उपचुनाव: मंत्री, प्रदेश संगठन महामंत्री ने शुरू की बैठकें

भोपाल
तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा द्वारा तय की गई जिम्मेदारी के बाद मंत्रियों और संगठन पदाधिकारियों ने विधानसभा वार बैठकें शुरू कर दी हैं। मंत्रियों द्वारा जिला और मंडल अध्यक्षों के जरिये शुरुआती दौर में विधानसभावार विकास कार्य से संबंधित प्रस्ताव मांगे हैं ताकि उसे सरकार के संज्ञान में लाकर उसका निराकरण कराया जा सके और विकास कार्यों के प्रस्ताव मंजूर किए जा सकें।

खंडवा लोकसभा सीट पर भाजपा का फोकस सबसे अधिक है। यहां संभागीय संगठन मंत्री इंदौर जय पाल सिंह और विधायक रमेश मेंदोला, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती समेत अन्य नेताओं के दौरे शुरू हो गए हैं। इनके द्वारा विधानसभा स्तर पर बैठकें कर कार्यकर्ताओं से जनता के मूड के बारे में सूचना एकत्र करने का काम तेज कर दिया गया है। अभी यहां विधानसभा वार मंत्रियों की बैठकें भी होना है जिसके लिए 31 जुलाई के बाद दौरे की तैयारी है। उधर निवाड़ी में पृथ्वीपुर विधानसभा को लेकर मंत्री अरविन्द सिंह भदौरिया ने प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, सागर के संभागीय संगठन मंत्री केशव सिंह भदौरिया, पूर्व मंत्री ललिता यादव के साथ शुरुआती बैठक की। रैगांव विधानसभा को लेकर भी बैठक की कार्ययोजना बनाई जा रही है।

 

#By-election

Source : Agency

पाठको की राय