31 अगस्त तक 10वीं पास युवा ले सकते हैं सिपेट में प्रवेश, प्लास्टिक्स के क्षेत्र में बना सकते हैं अपना भविष्य
रायपुर
प्लास्टिक्स के क्षेत्र में उज्जवल भविष्य की सोच रखने वाले 10 पास युवाओं के लिए एक मौका आया है जब वे भनपुरी स्थित रसायन एवं पेट्रोरसायल विभाग, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा संचालित सेंट्रल इंस्टिट्यूट आॅफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीयरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सिपेट) में 31 अगस्त का प्रवेश ले सकते हैं। देश के 11 ही विश्वविद्यालयों में प्लास्टिक्स की पढ़ाई हो रही है।
सिपेट के निर्देशक एवं प्रमुख डा. आलोक साहू ने बताया कि प्लास्टिक्स वर्तमान में व्यक्ति के दैनिक जीवन में अहम भूमिका अदा कर रहा है। चिकित्सा, कृषि, आॅटोमोबाइल उद्योग, इलेक्ट्रानिक्स सेक्टर, घरेलू उपयोग के उपकरण के साथ ही निर्माण क्षेत्र में प्लास्टिक का बहुतायत उपयोग हो रहा है और दिन प्रतिदिन इसमें वृद्धि हो रही है। जिससे प्लास्टिक जिसमें उद्योगों का तेजी से विकास हो रहा है साथ ही भविष्य में भी इस उद्योग में अपर संभावनाएं हैं। सिपेट प्लास्टिक्स के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान है तथा यहां की वर्कशॉप, प्रयोगशाला आदि में प्लास्टिक उद्योगों के अनुरुप विश्वस्तरीय मशीनों की स्थापना की गई जिससे यहां पढ़ रहे छात्रों को वास्तविक प्रशिक्षा प्राप्त हो रहा है।
31 अगस्त तक वे छात्र सिपेट में अपना एडमिमशन ले सकते है जो दसवीं पास है, उन्हें तीन वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम डीपीटी एवं डीपीएमटी में तथा बीएससी उपरांत 2 वर्षीय पीजी डिप्लोमा, पीजीडी, पीपीटी में प्रवेश लेकर अपना भविष्य उज्जवल बना सकते हैं। इस पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने की कोई आयु सीमा नहीं है। यदि कोई युवा बारहवीं उत्तीर्ण है तो वह डिप्लोमा के लिए द्वितीय वर्ष में प्रवेश ले सकता है। वर्तमान में यहां कई छात्रों को बड़ी कंपनियों में अच्छी पोस्टिंग पर नौकरी भी मिली हैं।

पाठको की राय