शाम 6 बजे तक 19 लाख के पार पहुँचा वैक्सीन डोज लगाने का आँकड़ा
भोपाल
टीकाकरण महाअभियान-3 में आज सभी जिलों में वैक्सीनेशन के प्रति अपार उत्साह देखा गया। शाम 6 बजे तक 19 लाख 99 हजार 173 नागरिकों को वैक्सीन की डोज लगाई गई।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को 26 सितंबर तक वैक्सीन की प्रथम डोज शत-प्रतिशत लगवाने के लिए टीकाकरण महाअभियान-3 संचालित किया। प्रदेश में करीब 10 हजार बनाए गये वैक्सीनेशन केन्द्रों पर वैक्सीन डोज की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध करवाई गई। टीकाकरण के लिए प्रत्येक बूथ पर तैनात समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री चौहान ने स्वयं भोपाल और विदिशा में टीकाकरण कार्यवाही का अवलोकन कर आमजन को प्रेरित भी किया।
|
अब तक की घंटेवार वैक्सीनेशन रिपोर्ट |
|
|
समय |
वैक्सीनेशन |
|
प्रात: 10 बजे तक |
1 लाख 32 हजार 808 |
|
प्रात: 11 बजे तक |
3 लाख 4 हजार 827 |
|
दोपहर 12 बजे तक |
5 लाख 22 हजार 477 |
|
दोपहर 1 बजे तक |
8 लाख 7 हजार 71 |
|
दोपहर 2 बजे तक |
10 लाख 55 हजार 249 |
|
दोपहर 3 बजे तक |
13 लाख 9 हजार 704 |
|
अपरान्ह 4 बजे तक |
15 लाख 67 हजार 870 |
|
शाम 5 बजे तक |
17 लाख 99 हजार 159 |
|
शाम 6 बजे तक |
19 लाख 99 हजार 173 |

पाठको की राय