Saturday, October 31st, 2026

11 हजार रुपये सस्ते में खरीदें Redmi का धांसू 5G फोन, 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 67W की चार्जिंग

पावरफुल परफॉर्मेंस वाला 5G स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, तो Redmi K50i 5G आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। खास बात है कि यह फोन कंपनी की वेबसाइट पर तगड़े ऑफर्स के साथ आपको हो सकता है। फोन के 8जीबी रैम और 256जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की MRP 35,999 रुपये है। कंपनी इसे 9 हजार रुपये के डिस्काउंट के बाद 26,999 रुपये में खरीदने का मौका दे रही है। साथ ही अगर आप फोन खरीदने के लिए ICICI बैंक के कार्ड का इस्तेमाल करेंगे, तो आपको 2 हजार रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। इन ऑफर्स के साथ फोन पर  मिलने वाला टोटल डिस्काउंट 26,999 रुपये का हो जाता है। 

रेडमी K50i के फीचर और स्पेसिफिकेशन
कंपनी इस फोन में 2460x1080 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.6 फुल एचडी+ डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले 144Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। शानदार पिक्चर क्वॉलिटी के लिए फोन में HDR10 और डॉल्बी विजन भी दिया गया है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए इस फोन में आपको कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन भी मिलेगा।

फोन 8जीबी तक की रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8100 चिपसेट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में के रियर में आपको एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे मिलेंगे। इसमें 64 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल कैमरा और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है। 
 
वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर कर रही है। साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर से लैस इस फोन में आपको 5080mAh की बैटरी मिलेगी। यह बैटरी 67 वॉट की टर्बो चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की जहां तक बात है, तो कंपनी का यह फोन ऐंड्रॉयड 12 पर बेस्ट MIUI पर काम करता है। 
 

 

#Redmi का धांसू 5G फोन

Source : Agency

पाठको की राय