Tuesday, October 20th, 2026

10 हजार तक खरीदे शाओमी के 5 ऐसे स्मार्टफोन्स


नई दिल्ली

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं और वो भी Xiaomi, तो आज हम आपको 5 ऐसे स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं जिनकी कीमतों को हाल ही में कम किया गया है। Xiaomi के स्मार्टफोन्स को बेहद ही कम कीमत में खरीदा जा सकेगा। चलिए जानते हैं इन स्मार्टफोन्स के बारे में।

Xiaomi 12 Pro:
इस फोन के दोनों वेरिएंट्स की कीमतमों में 10,000 रुपये की कटौती की गई है। कीमत कम होने के बाद फोन के 8 जीबी रैम वेरिएंट को 52,999 रुपये में और 12 जीबी रैम वेरिएंट को 54,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Xiaomi 11 Lite NE 5G:
इस फोन की कीमत में 3,000 रुपये की कटौती की गई है। इस फोन को कटौती के बाद 26,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। यह इसके 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत है। वहीं, इसके 8 जीबी रैम वेरिएंट को 28,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Xiaomi 11i HyperCharge:
इस फोन की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती हुई है। फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 25,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 27,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

Redmi K50i:
इस फोन की कीमत को 2 हजार रुपये कम किया गया है। इस फोन के 6 जीबी रैम वेरिएंट को 23,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं, 8 जीबी रैम वेरिएंट को 26,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Redmi 11 Prime 5G:
इस फोन के 6 जीबी रैम वेरिएंट को 12,999 रुपये में और 8 जीबी रैम वेरिएंट को 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की गई है।

 

Source : Agency

पाठको की राय