40 फीसद डिस्काउंट के साथ खरीदें 43 इंच की स्क्रीन वाला टीवी
नई दिल्ली
IPL 2023 शुरू हो चुका है। इस दौरान घर पर टीवी होना बेहद ही जरूरी होता है। कई लोगों को IPL का इतना चस्का है कि वो घर आते ही टीवी के सामने बैठ जाते हैं मैच देखने। अगर आप भी इनमें से एक हैं और आप भी बड़ी स्क्रीन के टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है। अगर आप एक बड़ा टीवी सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो Redmi का 43 इंच का एंड्रॉइड टीवी 40 फीसद के फ्लैट डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। चलिए जानते हैं इस टीवी पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में।
कीमत और ऑफर्स: वैसे तो इस फोन की वास्तविक कीमत 42,999 रुपये है। लेकिन इसे 40 फीसद डिस्काउंट के साथ 25,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। अगर आपको ये कीमत ज्यादा लगती है तो आप EMI पर भी टीवी को खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको हर महीने 1,242 रुपये देने होंगे। इसके साथ ही 2,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जाएगा। पूरे एक्सचेंज ऑफर के बाद 23,499 रुपये टीवी की कीमत रह जाती है।
बैंक ऑफर्स की बात करें तो HDFC बैंक क्रेडिट व डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 फीसद का ऑफ दिया जाएगा। वहीं, HSBC क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 7.5 फीसद का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा। वहीं, Yes बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर भी 7.5 फीसद का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा।
क्या है टीवी की खासियत: इस टीवी में 4K Ultra HD (3840x2160) डिस्प्ले दिया गया है। इसका डिस्प्ले साइज 43 इंच है। इसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज है। इसमें ड्यूल बैंड वाई-फाई है। इसमें ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। यह 30 वॉट आउटपुट दिया गया है। इसमें एंड्रॉइड टीवी 10 दिया गया है। इसमें बिल्ट-इन क्रोमकास्ट दिया गया है। साथ ही 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज दी गई है। यह Prime Video, Netflix, Disney + Hotstar, YouTube, Apple TV को सपोर्ट करती है। इसके साथ ही 1 साल की वारंटी दी जा रही है।

पाठको की राय