Wednesday, October 21st, 2026

बक्सर: दिनदहाड़े पेट्रोल पंप कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, 5.72 लाख रुपये लूट हुए फरार

बक्सर

बक्सर जिले के नया भोजपुर ओपी क्षेत्र के प्रतापसागर स्थित इंडियन बैक के मुख्य गेट पर सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मी की गोली मार हत्या कर दी। फिर 5 लाख 72 हजार लूटकर भाग निकले। लूट की सूचना पर एएसपी श्रीराज के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लूट में शामिल अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज ख़ंगाल रही है। लेकिन अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मृतक की पहचान बक्सर के  दहिवर गांव निवासी मनोज पासवान के रूप में हुई है। पुलिस अभी छानबीन कर रही है।

 

#Buxar

Source : Agency

पाठको की राय