व्यापारी संगठनों और प्रशासन की बैठक संपन्न, मिलजुल कर लड़ेंगे करोना महामारी से
छतरपुर
कलेक्टर शैलेंद्र सिंह के निर्देश पर एसडीएम अविनाश रावत के मुख्य अतिथि और सीएसपी लोकेंद्र सिंह मुख्य नगरपालिका अधिकारी ओमपाल सिंह टीआई कोतवाली अरविंद दांगी की मौजूदगी में विभिन्न व्यापारिक संगठनों और प्रशासन के बीच एक बैठक नगर पालिका के सभाकक्ष में आयोजित की गई.
जिसमें विभिन्न व्यापारी संगठनों ने अपनी अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया जिसे प्रशासन ने हल करने का आश्वासन दिया 1 जून को शहर में होने जा रहे अनलॉक के संबंध में प्रशासन की गाइडलाइन का और उसे पालन करने का सभी व्यापारी संगठनों ने आश्वासन दिया।
एसडीएम अविनाश रावत और मुख्य नगरपालिका अधिकारी ओमपाल सिंह ने सभी व्यापारी संगठनों के प्रमुखों से अपील की है कि वह वैक्सीनेशन कार्यक्रम में पूर्ण रुप से सहयोग करें ताकि आने वाले समय में किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो जिस पर सभी व्यापारिक संगठनों ने प्रशासन को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर हरगोविंद गुप्ता अध्यक्ष गैस डीलर एसोसिएशन भगवत शरण अग्रवाल अध्यक्ष होटल व्यवसाय संघ लालचंद लालवानी अध्यक्ष छत्रसाल व्यापारी महासंघ विवेक उप्पल अध्यक्ष जिला व्यापार मंडल प्रभात अग्रवाल अध्यक्ष सर्राफा व्यापारी महासंघ संजय बसैया जिला संयोजक भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ जयकुमार जैन अध्यक्ष होलसेल रेडीमेड व्यापारी संघ आनंद अग्रवाल अध्यक्ष कपड़ा व्यापारी संघ महेंद्र गंदी अध्यक्ष किराना व्यापारी संघ प्रकाश अग्रवाल महामंत्री गल्ला व्यापारी एसोसिएशन मोहम्मद सलीम फल व्यापारी संघ अनिल अग्रवाल चश्मा व्यापारी एसोसिएशन अभिषेक ताम्रकार बर्तन व्यापारी एसोसिएशन पाठक जी अध्यक्ष दूध डेरी व्यापारी संघ सहित विभिन्न व्यापारिक संगठन के अध्यक्ष भी मौजूद रहे.

पाठको की राय