नगरोटा बगवां से शिमला जा रही बस खाई में गिरी, एक की मृत्यु
शिमला
राजधानी के दस किलोमीटर दूर हीरानगर के पास एक एचआरटीसी की नगरोटा बगवां से शिमला आ रही बस हीरानगर और ढांडा के बीच में पहाड़ी से नीचे गिर गई। इसमें 20 से ज्यादा लोग घायल है। 3 लोग अभी तक बस के नीचे फंसे हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए राज्य के सबसे बड़े अस्पताल आइजीएमसी में लाया गया है। अस्पताल में आपातकाल विभाग को बस गिरने की सूचना मिलते ही अलर्ट पर डाल दिया था। आपातकालीन में फिलहाल 14लोगों को उपचार के लिए लाया गया है। उम्मीद है कि 3 से 4 लोग अभी तक बस के नीचे दबे हैं। जिन्हें अभी तक निकाला नहीं जा सका है।
पुलिस के मुताबिक लगभग दो बजे नगरोटा बगवां से शिमला आ रही बस जैसे ही हीरा नगर से आगे की ओर निकली तो मोड पर अपना नियंत्रण खो बैठी और गहरी खाई में गिर गई । इसमें बैठे हुए 25 लोग चालक परिचालक समेत घायल हुए हैं। 3 से 4 लोग ऐसे हैं जो 1 घंटे बाद भी बस के नीचे दबे हुए हैं। उनको निकालने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने क्रेन मंगाई है। क्रेन को पहुंचने का इंतजार लोग एक घंटे से कर रहे हैं। इस दौरान वह नीचे ही दबे हैं। इनकी संख्या दो से तीन से ज्यादा हो सकती है। अन्य लोगों को बस से निकाल लिया गया है। फंसे हुए लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारदाज ने अस्पताल पहुंच कर घायलों से बात की है। उनके कुशलक्षेप पूछा है।
पिछले दो दिन से शहर में है बारिश का कहर
राजधानी में पिछले 2 दिन से लगातार ही बारिश के बाद नुकसान होना शुरू हो गया है । शहर और आसपास के क्षेत्रों में इस बार अभी तक बरसात के दौरान कोई भी ऐसी दुर्घटना नहीं हुई थी। जिसमें लोगों को जान गंवानी पड़ी थी। अब यह सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार शाम को पहले गंज बाजार से मलबा भूस्खलन के बाद गिरना शुरू हुआ है। अब एक बस गिरने का मामला सामने आया है। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। अभी तक बस के नीचे दबे लोगों को निकालने का काम पूरा नहीं हो पाया।
चालक ने कहा ट्रक ने मारी टक्कर
बस के चालक ने शहरी विकास मंत्री को बताया कि बस दुर्घटना का कारण ट्रक से लगी टक्कर है, लेकिन इसके लिए मौके पर अधिकारियों की टीम को भेज दी है। कारणों की जांच मौके पर की जा रही है।

पाठको की राय