Saturday, October 24th, 2026

जम्मू के डोडा आ रही बस उधमपुर में पलटी; हादसे में 25 यात्री घायल, कुछ की हालत गंभीर

 श्रीनगर
 
जम्मू के डोडा जिले से आ रही बस के उधमपुर के बट्टल बलियां इलाके में पलटने से 25 यात्री घायल हो गए। कुछ घायलों को उधमपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और 6 घायलों को जम्मू के एक सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह सड़क हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। पुलिस टीम दुर्घटना की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संभवत: ड्राइवर का नींद की वजह से बस पर नियंत्रण नहीं रहा होगा, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। हालांकि, दूसरे पहलुओं पर भी नजर रखी जा रही है। घायलों के बेहतर इलाज देने का प्रयास है।
 
छात्रों से भरी स्कूल बस रोडवेज बस टकराई, कई घायल
वहीं, हरियाणा के जींद जिले के ब्राह्मणवास गांव के पास एक स्कूल बस और रोड़वेज बस की टक्कर में कम से कम 13 बच्चे घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया जहां से तीन छात्रों को पीजीआई रोहतक भेजा गया है । पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर बाद एक निजी स्कूल की बस छात्रों को छोड़ने जा रही थी कि जींद रोहतक मार्ग पर रोहतक की ओर से आ रही रोड़वेज बस से टकरा गई जिससे इस हादसे में 13 बच्चे घायल हो गए।

 

 

#बस उधमपुर में पलटी

Source : Agency

पाठको की राय