Wednesday, October 21st, 2026

बस और ऑटो में हुई भिड़ंत, 3 की मौत, 2 गंभीर घायल उपचार कराने के बाद कोतवाली पुलिस जुटी जांच में

सिंगरौली

बैढ़न राहुल बस और ऑटो में हुई भिड़ंत, यह घटना परसौना के देवरी गांव के पास घटित हुआ जिसमें 3 लोग की हुई मौत, 2 गंभीर लोग रूप से घायल जिसे 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय व सह ट्रामा सेंटर बैढ़न आसपाल में उपचार हेतु पहुंचाया गया ।

वही मृतिका देवपति पाण्डेय पति विजय शंकर पाण्डेय उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी डिग्घी, मृतक सूरज नामदेव पिता देव प्रसाद नामदेव उम्र 32 वर्ष निवासी अमिलवान थाना माड़ा के है।

गंभीर रूप से घायल रघुनाथ कुशवाहा पिता विशंभर कुशवाहा निवासी चिनगी टोला तेलदह थाना बरगवा दूसरे सविता जायसवाल पति रामसागर जायसवाल उम्र 40 वर्ष निवासी मझगवा थाना बरगवा के बताये जा रहे।

मौके पर जिला अस्पताल में परिजनों से मिलने हेतु देवसर विधायक सुभाष रामचरित्र वर्मा, सिंगरौली एसडीएम ऋषि पवार, कोतवाली थाना प्रभारी अरुण पाण्डेय मय दल बल के साथ जिला अस्पताल में पहुंचे है उपचार हेतु आवश्यक  निर्देश दिये गये और वही परिजनो में दुःख का पहाड़ टूट पड़ा है और वही बताया जा रहा है कि कुछ लोग अज्ञात हैं जिनका उपचार जिला अस्पताल में जारी है ।

 

Source : Agency

पाठको की राय