Tuesday, October 20th, 2026

Bus Accident: इंदौर से जोधपुर जा रही बस पलटने से 1 बच्चे की मौत

रतलाम
इंदौर से जोधपुर जा रही यात्री बस रविवार की रात हादसे का शिकार हो गई. हादसा रतलाम के जावरा के पास हुआ, जिसमें एक बच्चे की मौत और 40 से ज्यादा यात्री घायल हो गए. हादसे की वजह ओवरस्पीड व ओवरलगेज माना जा रहा है. घायलों का इलाज जारी है.

जावरा के रुपनगर के पास इंदौर से जोधपुर जा रही बस पेड़ से टकराकर पलट गई. हादसे में 1 बच्चे कि मौत हो गई और 40 से ज्यादा यात्री घायल हैं. हादसे का कारण ओवरस्पीड और ओवरलगेज होना बताया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन बल के साथ मौके पर पहुंचा. घायलों का जावरा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है, जिनमें से 6 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

मदद के लिए सामने आए स्थानीय
रतलाम में जावरा के पास बीती रात बड़ा हादसा हो गया. इंदौर से जोधपुर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई. पहले बस पेड़ से टकराई, फिर हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में 1 बच्चे की मौत हो गई जबकि 40 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं. बड़ी संख्या में घायलों के सरकारी अस्पताल पहुंचने की सूचना पर जावरा के कई समाजसेवी भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घायलों की ईलाज में मदद कि साथ ही अन्य व्यवस्थाएं भी की.

 

 

#Ratlam

Source : Agency

पाठको की राय