Tuesday, October 20th, 2026

बर्नले ने अगले इंग्लिश प्रीमियर लीग में अपना स्थान पक्का किया

लंदन
 इंग्लिश प्रीमियर लीग में खेले गए एक बेहद अहम मुकाबले में फुलहैम की टीम को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। बर्नले के खिलाफ खेले गए मुकाबले में टीम को 0-2 की करारी हार मिली। इस हार की वजह से एक तरफ जहां फुलहैम को बाहर का रास्ता देखना पड़ा तो वहीं बर्नले ने इस जीत के साथ अगले सत्र के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया।

मैच के पहले हाफ में ही बर्नले की तरफ से एश्ले वेस्टवुड ने 35वें मिनट में गोल दागा जबकि उसके बाद पहले हाफ के खत्म होने से ठीक पहले 44वें मिनट में क्रिस वुड ने बर्नले के लिए दूसरा गोल मार दिया। दूसरे हाफ में फुलहैम के खिलाड़ी गोल करने में असफल रहे और उन्हें हार के साथ लीग के अगले सत्र से बाहर होने का दोहरा झटका लगा।

35 मैचों में फुलहैम के नाम पांच जीत, 12 ड्रॉ और 18 हार के साथ 27 अंक हैं और वह 18वें स्थान पर है। जिससे उनकी टीम वेस्ट ब्रोमविक एल्बियन और शेफील्ड युनाइटेड के साथ अब प्रीमियर लीग के अगले सत्र से बाहर हो गई। जीत के साथ बर्नले की टीम 35 मैचों में 39 अंकों के साथ 17वें स्थान से 14वें स्थान पर आ गई।

 

#English Premier League#

Source : Agency

पाठको की राय