Sunday, October 25th, 2026

100 प्रतिशत वोटर आईडी कार्ड से आधार नंबर जोड़ने वाला प्रदेश का पहला जिला बना बुरहानपुर

भोपाल

बुरहानपुर प्रदेश का पहला जिला वोटर आईडी कार्ड से आधार नंबर को शत प्रतिशत जोड़ने वाला बना है। इसके साथ ही नर्मदापुरम जिले की पिपरिया विधानसभा ने भी 100 प्रतिशत मतदाताओं के पहचान पत्र को आधार नंबर से जोड़ने का कार्य पूरा किया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनपुम राजन ने बुरहानपुर जिला और नर्मदापुरम जिले की पिपरिया विधानसभा की पूरी टीम को बधाई दी है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 1 अगस्त से आधार संग्रहण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत मध्यप्रदेश में 4 करोड़ 21 लाख 82 हजार 400 मतदाताओं के वोटर आईडी कार्ड से आधार नंबर को जोड़ लिया गया है। बुरहानपुर जिले की दोनों विधानसभा में 555715 और नर्मदापुरम जिले की पिपरिया विधानसभा में 212073 मतदाताओं की संख्या हैं, जिसमें शत प्रतिशत मतदाताओं के आधार नंबर जोड़ दिए गए हैं।

 

 

#वोटर आईडी कार्ड

Source : Agency

पाठको की राय