Saturday, October 31st, 2026

Infinix के मोबाइल पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट , अभी उठाए फायदा

Infinix Days Sale का आगाज आज यानी 1 जून से Flipkart पर हो गया है, पांच दिनों तक चलने वाली सेल 5 जून तक लाइव रहेगी। सेल के दौरान इनफिनिक्स ब्रांड के स्मार्टफोन्स डिस्काउंट और आकर्षक ऑफर्स के साथ बेचे जा रहे हैं। Infinix Zero 5G के अलावा इनफिनिक्स Note 11 series और इनफिनिक्स हॉट 11 पर प्री-पेड ऑफर्स दिए जा रहे हैं तो वहीं इनफिनिक्स हॉट 11 2022, जीरो 5जी, हॉट 11एस जैसे स्मार्टफोन्स की कीमतें कम हो गई हैं। आइए आपको बताते हैं किस हैंडसेट पर कितने रुपये की छूट आपको मिलेगी।

Infinix Hot 11 2022 Price in India

इस बजट फोन की कीमत में 500 रुपये की कटौती कर दी गई है और अब सेल में ये फोन आपको 9,999 रुपये के बजाय 9,499 रुपये में मिल जाएगा। ये दाम फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है।

Infinix Zero 5G Price in India

इन मिड-रेंज स्मार्टफोन को भारत में 19,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था, इस फोन पर इस वक्त एक बढ़िया ऑफर मिल रहा है। फोन की कीमत 2 हजार रुपये कम कर दी गई है और साथ ही इस फोन के साथ प्रीपेड ऑफर भी है। इस हिसाब से आपको पूरे 4 हजार की बचत होगी और ये फोन आपको 15,999 रुपये में मिल जाएगा।

Infinix Note 11 Price in India

इन बजट स्मार्टफोन पर छूट तो नहीं है लेकिन आप 1500 रुपये का प्रीपेड-ऑफर का इस्तेमाल कर डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। इस फोन का 4 जीबी रैम वेरिएंट छूट के बाद 10,999 रुपये और 6 जीबी रैम वेरिएंट डिस्काउंट के बाद 12,999 रुपये में पड़ेगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय