Monday, October 26th, 2026

लखनऊ में गुंडई : सिगरेट देने से मना करने पर युवकों को लाठी से पीटा, रुपये लूटे

लखनऊ

राजधानी लखनऊ के दुबग्गा में सिगरेट पिलाने से मना करने पर कुछ लोगों ने दो युवकों को लाठियों से पीट दिया। फिर उसके जेब में रखे 10 हजार रुपये छीन कर फरार हो गये। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने जांच करने की बात कही। इस बीच ही कुछ राहगीरों द्वारा बनाया मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद ही पुलिस ने वीडियो के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली। आरोपितों की तलाश में कई जगह दबिश दी गई लेकिन कोई नहीं मिला।

इटौंजा के रहने वाले राज यादव के मुताबिक वह बुधवार शाम को दोस्त रामजी के संग लालाबाग जा रहा था। भमरौली के पास वह लोग एक दुकान पर सामान खरीदने लगे। इस बीच ही वहां संदीप रावत आ गया था। वह नशे में था। उसने राज यादव से सिगरेट पिलाने को कहा। उसके मना करने पर संदीप गुस्सा गया और उसने फोन कर अपने साथियों अतुल यादव, सूरज रावत, अरमान गाजी व अन्य को बुला लिया। इन लोगों ने राज यादव व रामजी पर हमला कर दिया। उन्हें लाठियों से पीट दिया। राज यादव के अनुसार बदमाशों ने उसकी जेब में रखे 10 हजार रुपये भी छीन लिए थे। इंस्पेक्टर अनिल सिंह के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 

 

#लखनऊ में गुंडई

Source : Agency

पाठको की राय