Sunday, October 25th, 2026

बिहार-सीवान में दो पक्षों में भिड़ंत में चलीं गोलियां, दो युवक घायल

सीवान.

सीवान में दो पक्षों के बीच भिड़ंत के बाद गोलीबारी हुई है। इसमें एक पक्ष के दो युवक घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां इनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। बताया जाता है कि सीवान के रामराज मोड़ के पास हनुमान चाय दुकान के नजदीक कुछ लड़कों में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई।

इसके देखते ही देखते एक पक्ष ने दूसरे पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। इसमें दो युवक ग़ोली लगने से गम्भीर रूप से घायल होकर गिर गए। वही दूसरे गुट के अपराधी हथियार लहराते हुए आसानी से फरार हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को इलाज हेतु सीवान सदर अस्पताल भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। वही गम्भीर स्थिति देखते हुए डॉक्टर पटना रेफर करने की तैयारी कर रहे हैं। घायलों की पहचान दक्षिण टोला निवासी रेहान मियां एव कागजी मुहल्ला के कैफ के रूप में हुई है। कैफ बड़हरिया के मुर्गियां टोला मुहल्ले का रहने वाला है। कागजी मुहल्ला में अपने रिश्तेदार के घर रहता है।

10 दिन के अंदर चौथी घटना -
घटना के बाद लोगों का कहना है कि सीवान जिले में आये दिन गोलीबारी की घटना को अपराधी बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। पिछले 10 दिन में अंदर जिले में गोलीबारी की यह चौथी घटना है। इससे दरौंदा निवासी की कोचिंग पढ़ने गए युवक को दिनदहाड़े ग़ोली मार दी गयी थी। उसके बाद महराजगंज में गोलीबारी हुई। वहीं दिनदहाड़े एडीजे एक के स्टाफ को दौड़ा दौड़ा कर अपराधियों ने ग़ोली मार उसको मौत के घाट उतार दिया था। अब यह चौथी गोलीबारी कि घटना हुई है। घटना के बाद लोगों में आक्रोश है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस -
सीवान शहर के रामराज्य मोड़ के पास हुई गोलीबारी के मामले में नगर थाना प्रभारी ने बताया कि गोलीबारी में दो युवक घायल है। किसी गाड़ी को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद गोलीबारी हुई है। घायल के फर्द बयान के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

#Bihar-Siwan#bullets fired#Two youths injured

Source : Agency

पाठको की राय