Sunday, October 25th, 2026

पालघर में बिल्डिंग का मलबा गिरने से 3 की मौत, दो की हालत गंभीर

पालघर
महाराष्ट्र के पालघर जिले में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। विरार इलाके में री-डिवेलप की जा रही बिल्डिंग का मलबा अचानक गिरने लगा। मलबे में दबकर तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी ठाणे पुलिस ने दी है। एक अधिकारी ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि घटना विरार इलाके के मनवेलपाड़ा में करीब चार बजे हुई। मरने वालों में शौबाई सुले (45), लक्ष्मी घवणे (45) और राधा नवघरे (40) शामिल हैं।


सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं एक्ट्रेस सारा अली खान, साथ में दिखे एक्टर विक्की कौशल सड़क हादसे में तीन की मौत, 5 जख्मी आपको बता दें कि मंगलवार को ही मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित फ्लाईओवर पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक अज्ञात वाहन ने एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक ही परिवार के 5 लोग जख्मी हो गए। आनन फानन घायलों को पालघर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, बीती 31 जनवरी को पालघर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था। जिसमें चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर कार और बस की जोरदार टक्कर हुई। भिड़त में कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई थी।
 

 

#पालघर में बिल्डिंग का मलबा

Source : Agency

पाठको की राय