Tuesday, October 20th, 2026

बजट देश में खुशहाली का मार्ग दिखायेगा - मंत्री सिलावट

भोपाल

जल-संसाधन, मछुआ कल्याण और मत्स्य-विकास मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा आम बजट पेश किया गया है। इसमें किसानों, युवाओं, छात्रों और आधारभूत संरचना के लिए विशेष पैकेज दिए गए हैं।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार द्वारा देश को आगे बढ़ाने के लिए यह एक शानदार कदम है। बजट विकास की रफ्तार को आगे बढ़ायेगा और देश में उन्नति की नई राह खोलेगा।

मंत्री सिलावट ने कहा कि बजट में नदियों को जोड़ने से लेकर हर क्षेत्र में किसानों का ध्यान रखा जा रहा है, जिससे किसानों को खेती के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा और कृषि उपज दोगुनी होगी। केन-बेतवा परियोजना में 1400 करोड़ रुपये की राशि की घोषणा मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड के लिए एक तोहफा है। यह बजट हम सब के लिए तरक्की, उन्नति और विश्वास का बजट है। बजट के माध्यम से सरकार ने 25 साल के अपने विजन को प्रस्तुत किया है, जिससे देश में तरक्की, उन्नति की अनेक रास्ते खुलेंगे।

 

 

#बजट देश में खुशहाली

Source : Agency

पाठको की राय