Thursday, October 22nd, 2026

पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का 18 हजार 551 करोड़ रूपये का बजट पारित

भोपाल

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट  संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।

संचालक मंडल की बैठक में ऊर्जा सचिव रघुराज एम.आर और उप सचिव ऊर्जा विभाग वीके गौड़ भोपाल से वर्चुअली जुड़े। बैठक मप्रपक्षेविविकं के प्रबंध निदेशक अमित तोमर, संचालक आईआईटी इंदौर से डॉ. अरूणा तिवारी, आईआईएम इंदौर के डॉ. प्रशांत सालवन, एसजीएस आईटीएस के डॉ. राकेश सक्सेना आदि की मौजूदगी में हुई। पुराने कमर्शियल वाहनों की बजाए नए प्रावधानों के अनुसार नए वाहनों के लिए और उपभोक्ता सेवाओं को बढ़ाने के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है।

 

 

#बिजली वितरण

Source : Agency

पाठको की राय